पूरे विश्व में प्रेम, शांति, सौहार्द, भाईचारे की भावना का दीप लिए हुए विश्व में समन्वय की भावना का प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से आचार्य काका साहेब कालेलकर द्वारा स्थापित “विश्व समन्वय संघ” की प्रेरणा से समन्वय संस्कृति से प्रेरित कला एवं संस्कृति के प्रोत्साहन हेतु कार्यरत हैं, इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए. . .
भारतीय सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी जीवंत मूर्तियाँ बनाने में इंटरनेशनल स्नो स्कल्पचर, जापान कप 2019, नयोरो में प्रथम अवार्ड का स्थान अभ्युदय, टीम इंडिया को मिला।
आर्थिक रूप से पिछड़े मगर अत्यंत प्रतिभावान तीन मूर्तिकारों रवि प्रकाश (बिहार), रजनीश वर्मा (लखीमपुर खीरी), सुनील कुशवाहा (सिंगरौली, मध्य प्रदेश) को विश्व समन्वय संघ के सहयोग से जापान कप 2019, नयोरो, इंटरनेशनल स्नो स्कल्पचर प्रतियोगिता में जाने के लिए संसाधन उपलब्ध करवाने के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
राजकुमार, सचिव, विश्व समन्वय संघ
विश्व समन्वय संघ स्थान :-सन्निधि, 1 जवाहर लाल नेहरू मार्ग, नई दिल्ली -110002
नोट :- इस ई -मेल द्वारा अन्य अखबारों में प्रकाशित इस विषय पर छपने वाली खबरों की प्रतिलिपियाँ संलग्न हैं।
आप से निवेदन है कि राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने में इन मूर्तिकारों के योगदान के बारे में सम्पूर्ण भारत के साथ साथ विश्व के जन – जन तक यह खबर पहुंचे। विश्व समन्वय संघ सदैव आप सभी का आभारी रहेगा।