1. दी स्काउट्स गाइड्स आर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय आयुक्त के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कैसे करते हैं ?
सिम्पली, सेवा भावना को अपना धर्म मानते हुए। पीड़ित मानवता की सेवा करना सर्वोपरि है और इसका अहसास प्रत्येक मनुष्य को होना चाहिए। किसी भी संगठन के मुख्य कार्यकारी पद पर आसीन होने पर बहुत सारी जिम्मेदारियां विरासत में मिलती है और यह आप पर निर्भर करता है की उसे किस रूप में लेते हैं। अगर आप दायित्वों के प्रति उदासीन हो तो सारे कार्य ठप हो जाते हैं और अगर आप की सोच कुछ क्र गुजरने की है तो स्वतः आपके सारे कार्यो को पंख लग जाती है।
2. इस महामारी के दौरान आपने जरुरतमंदों लोगों की जरुरत को किस तरह पूरा किया ?
– आज पूरा विश्व इस वैश्विक महामारी से पीड़ित है ऐसे में ये हमारा फ़र्ज़ होता है की हम लोगों को इसके बारे में जागरूक करें। हमने लॉक डाउन के दौरान जागरूकता शिविर आयोजित कर इसके परिणामो के बारे में लोगों को जागरूक किया। हमारे संगठन द्वारा लोगों के बीच खाद्य सामग्री, कपडा, मेडिसिन्स बितरित किये गए। वर्तमान समय में हमारे ५० लाख स्काउट गाइड्स द्वारा पुरे देश में जरूरतमंदों को मुफ्त में फेस मास्क दिए जा रहें हैं।
3. क्या आपके संगठन के द्वारा आपदा के समय विशेष स्तर पर कैंप लगाए जाते हैं ?
– बिलकुल। यह एक सेवा संगठन है और हमारा मूल मंत्र ही पीड़ित मानवता की सेवा करना है तो ज़ाहिर है की हमे हर पल हर वक़्त तैयार रहना होगा और हम तैयार रहते हैं / पिछले वर्ष बिहार में आये बाढ़ के दौरान हमारे स्काउट्स/गाइड्स द्वारा किये गए सेवा श्रुषा के लिए राज्य सरकार के द्वारा सम्मानित किया गया। उज्जैन के कुम्भ में फिर अभी अभी ओडिशा और वेस्ट बंगाल में आये समुद्री तूफान के दौरान संगठन की ओर से सराहनीये कार्य किये गये।
4. आप न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सलाहकार हैं, नए पत्रकारों को क्या सुझाव देना चाहेंगे ?
-न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सलाहकार के हैसियत से मै पत्रकारों से ये कहना चाहता हूँ की किसी भी प्रकार के खबर को प्रचारित /प्रसारित करने से पहले उसकी वास्तविकता का जाँच कर लें। आज के दौर में किसी भी मुद्दे को लेकर मीडिया ट्रायल शुरू हो जाता है। यह काफी हद तक गलत है। किसी का चरित्र हनन करना उचित नहीं। किसी को सजा देना कोर्ट का काम है आप न्यायपालिका के काम में हस्तक्षेप न करें।
5. विगत वर्ष में आपको ग्लोबल पीस यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट उपाधि से नवाज़ा गया। इस सम्मान पर आप क्या कहना चाहेंगे ?
– मै अकेला ही चला था जानिब -ए मंजिल मगर , लोग मिलते गए और कारवां बनता गया। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है। ख़ुशी होती है जब आपके कार्यों को सराहा जाता है। आपके प्रयासों को मंजिल मिलती है तो गर्व होता है अपने आप पर और समाज पर भी। USA बेस्ड ग्लोबल पीस यूनिवर्सिटी द्वारा मेरे प्रयासों को पहचाना गया और स्काउट /गाइड के लिए मुझे डॉक्टरेट दिया गया। यह विश्व स्तर पर एक कीर्तिमान है आज तक विश्व में किसी को भी स्काउट्स गाइड्स के लिए डॉक्टरेट नहीं दिया गया है।
6. क्या NCC और स्काउट्स /गाइड्स संगठन एक दूसरे के पूरक हैं ?
– हाँ काफी हद तक ये दोनों संगठन युवाओं के लिए समर्पित हैं। हम बालक बालिकाओ को अनुशासन, कर्तव्य परायणता, देशभक्ति और चरित्र निर्माण की पाठ पढ़ाते हैं उनका शारीरिक व् मानसिक विकास करते हैं।
7. आपको अब्दुल कलम एक्सीलेंस अवार्ड २०२० से सम्मानित किया गया है , इस सम्मान पर आप कैसा महसूस कर रहे हैं ?
– गर्व महसूस कर रहा हूँ की मेरे प्रयासों को सराहा गया। मै यह अवार्ड अपने माता पिता को समर्पित करता हूँ जिन्होंने मुझे ये संस्कार दिये, जिस से मै अपने आपको देश सेवा में लगा सकूँ।
8. देश के नौजवान युवाओं को आप क्या सन्देश देना चाहेंगें?
– आज के दौर में आज के युवाओं को मै यह सन्देश देना चाहूंगा की जीवन में अनुशासन का बड़ा महत्व है अपने जीवन में इसे आदत बना लो हर मंजिल तुम्हारे कदम में होगी।