केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा आज जो पूरी दिल्ली में चक्का जाम कर रही है उससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं… इस चक्का जाम के तहत हैवी ट्रैफिक जाम के कारण लोग गाड़ियां बंद करके खड़े हैं… दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ग्रेप के प्रतिबंध झेल रही दिल्ली अब भाजपा के प्रदर्शन के चलते हफ्ते के पहले दिन ही परेशान हो रही है… दरअसल दिल्ली इन दिनों ग्रेप लेवल-1 के गाइडलाइन के अनुसार चल रही है, जिसके तहत मेट्रो, बसें सिर्फ 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चल रही हैं और अन्य सार्वजनिक वाहनों पर भी कई तरह की रोक है… इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आबादी अपने निजी वाहन से अपने काम पर जा रही है… उसके बाद इस चक्का जाम ने लोगों को परेशान कर रखा है… सुबह से ही कई लोग घंटों लंबे जाम में फंसे हैं… वह अपने गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे… कोई भी राजनीतिक दल इस तरीके के धरने प्रदर्शन करके चक्का जाम करके पब्लिक को परेशान करते हैं… ऐसे में साल के पहले सोमवार को जब सभी को ऑफिस जाने की जल्दी होती है इस तरीके के कृत्य निंदनीय है…