हजारों की जान बचाने वाले इस बहादुर चूहे ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसे बना था हीरो

दुनिया के कई इलाकों में सैन्य संघर्ष के दौरान लैंड माइन बिछाई गई, लेकिन एक बार बिछने के बाद उन्हें हटाया नहीं जाता क्योंकि यह बहुत ही मुश्किल काम होता है… लेकिन कंबोडिया में इन्हें हटाने के लिए एक अफ्रीकी चूहे का इस्तेमाल किया गया था… मगावा नाम के इस चूहे ने लैंडमाइन हटाने में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था… रिटायर हो चुके 8 साल के इस चूहे की हाल ही में मौत हो गई जिसकी वजह से एक बार फिर इसका जिक्र हो रहा है… तंजानिया में पैदा हुए मगावा को अपने ही देश में विस्फोटकों की पहचान करने की खास ट्रेनिंग दी गई थी… तीन साल की उम्र में उसे कंबोडिया के उत्तर पश्चिम में सिएम रीप ले जाया गया था जहां उसने 24 लाख वर्ग फुट के इलाके में 5 साल तक लैंडमाइन की पहाचन करने का काम किया… दक्षिणपूर्वी एशिया में स्थित कंबोडिया दुनिया के सबसे खतरनाक लैंडमाइन इलाकों के लिए जाना जाता है… यह विस्फोटक वियतनाम युद्ध और बीसवीं सदी के खूनी गृह युद्ध के दौरान बिछाई गई थीं… लेकिन तबसे इन्हें हटाया नहीं जा सका था और युद्ध खत्म होने के बाद भी कई लोगों की जाने जाती रहती थीं… मगावा को प्रशिक्षित करने वाले संगठन एपोपो का कहना है कि जब वह रिटायर हुआ था उसने कुल 71 लैंडमाइन और 38 विस्फोटक सामग्री का पता लगाया था… इसके बाद सितंबर 2020 में उसे एक ब्रिटिश चैरिटी ने बहादुरी के लिए गोल्ड मेडल भी दिया था…