

गुजरात: बीएसएफ एक यूएवी मिशन के दौरान 20 से 22 पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को देखा था। बीएसएफ ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया और 10 फरवरी को 11 पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को जब्त कर लिया और 11 फरवरी 2022 को 6 पाक मछुआरों को पकड़ लिया गया। यूएवी मिशन 13 फरवरी तक जारी रहा। हालांकि, बीएसएफ के जवानों ने गश्त जारी रखी और 300 वर्ग किलोमीटर में फैले इलाके की तलाशी ली। आज 17 फरवरी 2022 को लगभग 1200 बजे हरामी नाला में एक संकरी क्रीक में पड़ी 07 और पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौकाएं भी मिलीं। इस प्रकार हरामी नाला में अब तक कुल 18 फिशिंग बोट मिली हैं। ये नावें संभवत: यूएवी मिशन में नजर आने वाली और पाकिस्तानी मछुआरो द्वारा छोड कर भाग कर निकल जाने वाली नौकाएं हैं। अभीभी BSF का तलाशी अभियान जारी है क्योंकि 2 से 4 और मछली पकड़ने वाली नौकाओं के बरामद होने की संभावना है।