BBC के दिल्ली-मुंबई दफ्तर पर इनकम टैक्‍स का छापा, कांग्रेस बोली- अघोषित आपातकाल

दिल्ली में बीबीसी के दफ्तर पर इनकम टैक्स का सर्वे चल रहा है… बताया जा रहा है कि बीबीसी ऑफिस में आए कर्मचारियों के फोन आयकर विभाग ने रखवा लिया और बीबीसी के दफ्तर में अभी एंट्री बंद कर दी गई है… हालांकि, इस सर्वे के बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है… बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के कर्मचारी अभी बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दोनों दफ्तर में कुछ सर्वे कर रहे हैं… मुंबई में बीबीसी का ब्यूरो है… इस बीच, कांग्रेस ने आयकर विभाग की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बता दिया है… सूत्रों ने बताया कि बीबीसी के केजी मार्ग रोड पर स्थित भारतीय दफ्तर में ये छापेमारी चल रही है… वहां काम कर रहे कर्मचारियों को घर जाने के लिए कहा गया है… आयकर विभाग ने वहां काम कर रहे कर्मचारियों को यह भी कहा कि आप फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं… एक सर्वे के तहत, आयकर विभाग केवल कंपनी के व्यावसायिक परिसर की ही जांच करता है और इसके प्रवर्तकों या निदेशकों के आवासों और अन्य स्थानों पर छापा नहीं मारता है… उधर, कांग्रेस के हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है, पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया… अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है, अघोषित आपातकाल… कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीबीसी पर आयकर की कार्रवाई पर कहा कि यहां हम अडानी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ गई है…