उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा का मुंबई आगमन

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश विधान परिषद के सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा का मुंबई आगमन पर जोरदार स्वागत हुआ… डॉ. दिनेश शर्मा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुबह 11 बजे पहुंचे… डॉ. दिनेश शर्मा विक्रोली के श्री रामलीला उत्सव समिति द्वारा होली स्नेह सम्मलेन में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किये गए थे… इस मौके पर मुंबई से श्री रामलीला उत्सव समिति द्वारा संतोष पाठक, रामविलास पाठक, विनोद प्रजापति, दानी सिंह, मिथुन बुंदेला, हरीश पांडेय और राजेश अग्निहोत्री उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे… यहां से उन्होंने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर श्री गणेश जी का आशीर्वाद लिया… उनके साथ उनकी पत्नी भी आयी हुयी थीं… इसके बाद हीरानंदानी में एक होटल में जहाँ उनके रुकने की व्यवस्था की गयी थी वहीं पर उन्होंने लोगों से एक मुलाकात कर चाय पे चर्चा की… यहाँ कई दिग्गजों ने डॉ. दिनेश शर्मा से अपने अपने मन के सवाल पूछे जिसका उन्होंने बहुत ही सुन्दर तरीके से जवाब दिया… इसके बाद शाम को डॉ. दिनेश शर्मा मुंबई के विक्रोली में श्री रामलीला उत्सव समिति द्वारा आयोजित होली स्नेह सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे… यहां उनका स्वागत समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ल ने किया… अगले दिन दिनेश शर्मा से हमारे रिपोर्टर मिथुन बुंदेला ने कुछ सवाल किए जिसका जवाब उन्होंने बड़ी ही शालीनता से दिया…