सभी सजनों की जानकारी हेतु, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) का वार्षिक उत्सव यानि राम नवमी यज्ञ उत्सव, गाँव भूपानी स्थित, सतयुग दर्शन वसुन्धरा पर आयोजित किया जा रहा है। यह यज्ञ महोत्सव दिनांक 27 मार्च 2023 प्रात: 8.00 बजे से दिनांक 30 मार्च देर रात्रि (प्रात: 4.00 बजे) तक मनाया जाएगा। यज्ञ महोत्सव की पूर्व संध्या पर दिनांक 26 मार्च 2023 शाम 5.00 बजे विशाल शोभा-यात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन में देश के विभिन्न भागों से काफी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। सभी सजनों के लिये चार दिनों तक ठहरने एवं भोजन इत्यादि की नि:शुल्क व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा वसुंधरा परिसर में ही की गयी है।
ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी के अनुसार इन चार दिवसों में हवन, सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ के आधार पर भजन, कीर्तन व पाठ तथा जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़े अनेक विषयों पर आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा। उनके अनुसार प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी हज़ारों की संख्या में दूर-दूर से सजनों के इस पावन यज्ञ में सम्मिलित होने की आशा है।