चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिग के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है… 23 तारीख को चंद्रयान चांद की सतह पर लैंड करेगा… इस प्रक्रिया में 17 अगस्तै को प्रोपल्शिन मॉड्यूल को लैंडर मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया… अब दोनों अपनी-अपनी यात्राओं पर निकल चुके हैं… प्रोपल्शयन मॉड्यूल अब चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा, वहीं लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान चांद की कक्षा में उतरने के लिए तैयार हैं… इस कड़ी में आज का दिन भी बेहद खास माना जा रहा है क्योंककि आज शाम को करीब 4 बजे चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को डीबूस्टिंग के जरिए थोड़ी निचली कक्षा में भेजा गया… डीबूस्टिंग यानी लैंडर की स्पीडड को घटाया गया… डीबूस्टिंग की ये प्रक्रिया 20 अगस्तं को भी दोहराई जाएगी… इसके बाद 23 अगस्त को शाम 5:47 बजे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग होगी… बता दें कि भारत का चंद्रयान 5 अगस्तो को चांद की कक्षा में पहुंच गया था… ऑर्बिट में प्रवेश करते समय उसके ऑनबोर्ड कैमरों ने चांद की तस्वीरें भी कैप्चर की थीं, जिसे इसरो ने ट्विटर पर शेयर किया था…