2047 का भारत स्वर्णिम युग होगा: तीरथ सिंह रावत

 

श्रीनगर (गढ़वाल) – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत ने श्रीनगर मंडल कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि भारत वर्ष 2047 तक एक स्वर्णिम युग में प्रवेश करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज़ी से प्रगति कर रहा है और विकास के ऐसे कार्य हो रहे हैं, जो भविष्य में भारत को विश्वगुरु बनाएंगे।

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि “2047 में जब भारत अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब हम पूरी तरह आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र होंगे।” उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से उत्तराखंड को भी सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी सुविधाएं पहुँच रही हैं।

कार्यक्रम में श्रीनगर मंडल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने भाग लिया। मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।